काल


1. क्रिया के होने के समय तथा उसकी पूर्णता और अपूर्णता का बोध किससे होता है?
(A) लिंग (B) कारक (C) वचन (D) काल
2.काल काल के कितने भेद होते है ?
(A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5
3.निम्न में से काल का भेद नहीं है –
(A) भूतकाल (B) वर्तमान काल(C) भविष्यत् काल (D) आधुनिक काल
4. क्रिया के जिस रूप से काम के बीते हुए समय में होने का बोध होता है, वह काल है –
(A) वर्तमान काल (B) भूतकाल (C) भविष्यत् काल (D) इनमें से कोई नहीं
5.भूतकाल के कितने भेद होते हैं -
(A)3(B) 4 (C) 5 (D) 6
6. जिस भूतकाल में होने वाली क्रिया का सामान्य रूप हो, वह भूतकाल है –
(A) सामान्य भूतकाल (B) अपूर्ण भूतकाल (C) पूर्ण भूतकाल (D) आसन्न भूतकाल
7. हेमांग दिल्ली गया' वाक्य में भूतकाल है -
(A) अपूर्ण भूतकाल (B) पूर्ण भूतकाल (C) आसन्न भूतकाल (D) सामान्य भूतकाल
8. क्रिया के जिस रूप से क्रिया के भूतकाल में होने का पता चले किन्तु कार्य की पूर्णता का बोध न हो, उसे कहते हैं –
(A) पूर्ण भूतकाल (B) सामान्य भूतकाल (C) अपूर्ण भूतकाल (D) आसन्न भूतकाल
9.'यशी गीत गा रही थी।' वाक्य में भूतकाल है –
(A) पूर्ण भूतकाल (B) सामान्य भूतकाल (C) आसन्न भूतकाल (D) अपूर्ण भूतकाल
10.क्रिया का वह रूप जिससे पता चले कि कोई भूतकाल में बहत पहले समाप्त हो चुका था, वह कहलाता है –
(A) पूर्ण भूतकाल (B) सामान्य भूतकाल (C) अपूर्ण भूतकाल (D) आसन्न भूतकाल
11. 'उदिता ने गीत गाया था' वाक्य में भूतकाल है -
(A) सामान्य भूतकाल (B) आसन्न भूतकाल (C) अपूर्ण भूतकाल (D) पूर्ण भूतकाल
12. क्रिया के जिस रूप से उसका निकट समय में ही समाप्त होना पाया जाये, वह भूतकाल है –
(A) सामान्य भूतकाल (B) आसन्न भूतकाल (C) पूर्ण भूतकाल (D) अपूर्ण भूतकाल
13. 'हेमांग ने खाना खाया है' वाक्य में भूतकाल है -
(A) सामान्य भूतकाल  (B) संदिग्ध भूतकाल (C) पूर्ण भूतकाल । (D) आसन्न भूतकाल
14. 'आसन्न' का अर्थ होता है -
(A) पास  (B) दूर (C) धीरे (D) हमेशा
15. भूतकाल की क्रिया जिससे कार्य के भूतकाल में होने में संदेह का बोध हो तो उसे कहते हैं –
(A) सामान्य भूत (B) आसन्न भूत (C) अपूर्ण भूत (D) संदिग्ध भूत
16. हितेष ने पाठ पढ़ा होगा' वाक्य में भूतकाल का भेद है -
(A) आसन्न भूतकाल (B) अपूर्ण भूतकाल (C) हेतु हेतु मद् भूतकाल (D) संदिग्ध भूतकाल
17. भूतकाल की क्रिया का वह रूप जिससे यह पता चले कि क्रिया भूतकाल में हो सकती थी किन्तु कारणवश न हो सकी, उसे कहते हैं
(A) आसन्न भूतकाल | (B) संदिग्ध भूतकाल (C) अपूर्ण भूतकाल (D) हेतु हेतु मद् भूतकाल
18. 'यदि वह पढ़ता तो अवश्य सफल होता' वाक्य में है -
(A) अपूर्ण भूतकाल (B) हेतु हेतु मद् भूतकाल (C) अपूर्ण भूतकाल (D) आसन्न भूतकाल
19. किस भूतकाल में क्रिया कारण पर आधारित होती है ।
(A) संदिग्ध भूतकाल (B) अपूर्ण भूतकाल (C) हेतु हेतु मद् भूतकाल (D) आसन्न भूतकाल
20. क्रिया का वह रूप जिससे यह बोध हो कि क्रिया का व्यापार अभी हो रहा है, उसे कहते हैं –
(A) भूतकाल (B) वर्तमान काल (C) भविष्यत् काल (D) इनमें से कोई नहीं