कार्यालय पत्र

1.एक ही पत्र जब एक साथ कई प्रेषितियों को भेजा जाता है तो उसे कहते हैं -
 (A) अधिसूचना (B) विज्ञप्ति (C) ज्ञापन (D) परिपत्र
2.विभिन्न वस्तुओं की नीलामी, सामान के क्रय-विक्रय अथवा सार्वजनिक कार्य सम्पन्न करवाने हेतु सरकार द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में दिये जाने वाले विज्ञापन को क्या कहते हैं?
(A) अधिसूचना (B) परिपत्र (C) प्रेस विज्ञप्ति (D) निविदा सूचना
3. ऐसे सरकारी पत्र जिनमें व्यक्तित्व की प्रधानता होती है और अपने समकक्ष या अधीनस्थ को लिखे जाते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
(A) अर्ध-सरकारी पत्र (B) शासकीय पत्र (C) व्यक्तिगत पत्र (D) परिपत्र
4. किसी पत्र के आवश्यक घटकों में सरकारी पत्र में कौन-सा घटक नहीं होता?
(A) संबोधन (B) दिनांक (C) अभिवादन (D) पत्रांक
5.सामान्यतया सरकारी पत्रों में किस संबोधन का प्रयोग होता है?
 (A) महाशय (B) महोदय/महोदया (C) श्रीमान (D) मान्यवर
6.कार्यालयी-पत्र में अधोलेख में निम्न में क्या नहीं हो सकता?
 (A) प्रेषक का नाम (B) विभाग का नाम (C) स्थान का उल्लेख (D) प्रेषिति का पदनाम
 7.कार्यालयी पत्र के संदर्भ में असत्य कथन है -
(A) पत्रांक एवं दिनांक का प्रयोग होता है। (B) पत्र-शीर्ष कागज के ऊपर दायें कोने में लिखा जाता है। (C) हाशिये से थोड़ा हटकर प्रेषिति को सम्बोधित किया जाता (D) पत्र का पृष्ठांकन किया जाता है।

8. अर्धशासकीय पत्र के संदर्भ में कौन-सा कथन उपयुक्त नहीं है?
(A) यह पत्र उत्तम पुरुष शैली (मैं शैली) में लिखा जाता है।
(B) इस पत्र में पत्र लेखक स्वयं पत्र पाने वाले अधिकारी का नाम व अभिवादन लिखता है।
(C) पत्र पाने वाले अधिकारी द्वारा निजी रुचि लेकर कार्य पूरा करवाने आदि का आग्रह किया जाता है
(D) पत्र पाने वाले का नाम, पता आदि संबोधन से पूर्व लिखे जाते हैं।
9. वह पत्र जिसके द्वारा याद दिलाया जाता है कि अमुक पत्र के उत्तर का इंतजार है, क्या कहलाता है ?
(A) अनुस्मारक (B) अर्द्धसरकारी (C) सरकारी (D) कार्यालय आदेश
10. राजस्थान सरकार के कार्यालयी पत्रों में सबसे ऊपर लिखा जाता है
(A) पत्र क्रमांक व दिनांक (B) पत्र का संदर्भ (C) विभाग का नाम (D) प्रेषिती का पदनाम
11. कर्मचारियों के उपार्जित अवकाश की स्वीकृति हेतु निकाला जाने वाला पत्र कहलाता है ।
(A) परिपत्र (B) कार्यालय आदेश (C) कार्यालय टिप्पणी (D) अनुस्मारक
12. जब कोई विभाग अनुस्मारक भेजने पर भी कोई कार्यवाही नहीं करता है तो कौन-सा पत्र भेजना उचित होगा –
(A) शासकीय (B) अर्द्धशासकीय (C) कार्यालय आदेश (D) स्मरण पत्र
13.कार्यालय टिप्पणी में वरिष्ठ अधिकारी हस्ताक्षर करेगा :
(A) दायीं ओर (B) बायीं ओर (C) मध्य में । (D) हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होती
14. अर्द्ध-शासकीय पत्र की भाषा में अनपेक्षित है ?
(A) शिष्टता (B) तथ्यपूर्ण जानकारी (C) संयम (D) साहित्यिकता
15. 'कार्यालय टिप्पणी' का प्रयोग होता है -
(A) किसी कार्यालय के कर्मचारी पर टिप्पणी हेतु (B) स्थानान्तरण की सूचना हेतु । (C) किसी निर्णय तक पहुँचने के लिए विद्यमान नियमों-तथ्यों के अनुरूप विचार हेतु (D) किसी कर्मचारी को चेतावनी हेतु
16. अर्द्धसरकारी पत्र किस प्रारूप में लिखना उचित होगा ?
(A) उत्तम पुरुष में (B) एकवचन में (C) आत्मीयता में (D) उपर्युक्त सभी
17. अनुस्मारक के बारे में कौनसी बात गलत है -
(A) अनुस्मारक में पूर्व पत्र का संदर्भ होता है। (B) इनमें प्रतिलिपि देने का प्रावधान नहीं होता (C) इसकी भाषा अपेक्षाकृत कठोर होती है। (D) अनुस्मारक गजट में प्रकाशित होता है।
18. भारत सरकार के मंत्रालयों के बीच परस्पर पत्र-व्यवहार के लिए कैसा पत्राचार होगा ?
(A) कार्यालय आदेश (B) अधिसूचना (C) कार्यालय ज्ञापन (D) कार्यालय टिप्पणी
19. अधिसूचना लिखी जाती है -
(A) प्रथम पुरुष में (B) मध्यम पुरुष में  (C) अन्य पुरूष में (D) सभी
20. अर्द्धशासकीय पत्र में प्रेषिती की संबोधन की शैली होती है?
(A) सेवा में निदेशक (B) सेवा में श्री शर्मा जी (C) प्रिय योगेश जी । (D) महामहिम राज्यपाल