उपसर्ग


1. जो शब्दांश शब्द के प्रारंभ में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन  कर देते हैं या उसमें विशेषता उत्पन्न करते हैं उसे कहते हैं
(A) संधि (B) उपसर्ग (C) प्रत्यय (D) समास
 2. उपसर्ग शब्द कितने शब्दों से मिलकर बना है?
 (A) 1 (B) 2 (C) 3 (D) 4
3. 'उप' का अर्थ होता है –
(A) समीप (B) दूर (C) बहुत दूर (D) इनमें से कोई नहीं
 4. 'सर्ग' का अर्थ होता है –
(A) विध्वंस (B) अलगाव (C) तुलना (D) सर्जना
5.उपसर्ग के बारे में सत्य है –
 (A) धातु के साथ उपसर्ग लगने से क्रिया का अर्थ बिलकुल बदल जाता है  (B) क्रिया के अर्थ में एक विशेष प्रकार की विशिष्टता ला देते हैं। (C) क्रिया के ही अर्थ का अनुवर्तन कर देते हैं। (D) उपर्युक्त सभी
6. हिन्दी-भाषा में प्रयुक्त होने वाले उपसर्गों की तीन कोटियाँ हैं -
(A) संस्कृत, हिन्दी, विदेशी  (B) पालि, प्राकृत, अपभ्रंश (C) संस्कृत, तुर्की, फारसी (D) हिन्दी, मराठी, गुजराती 7.उपसर्ग की विशेषताएँ होती हैं –
(1) उपसर्ग केवल शब्दांश के रूप में ही प्रयोग किए जाते हैं। (2) उपसर्ग शब्द के अर्थ को प्रभावित करते हैं। (3) शब्दों के उपसर्ग के योग में संयोग एवं संधि के नियमों का प्रयोग होता है। (4) उपसर्ग सहायक शब्दों में नहीं जुड़ते।
(A) 1 और 2 सही हैं। (B) 1, 2 और 3 सही हैं। (C) 1, 2, 3, 4 चारों सही हैं। (D) कोई भी सही नहीं है।
 8. विदेशी उपसर्ग हैं –
(A) उर्दू और अंग्रेजी (B) उर्दू और संस्कृत (C) हिन्दी और उर्दू (D) इनमें से कोई नहीं
9. संस्कृत के मूल उपसर्गों की संख्या है -
(A) 20 (B) 21 (C) 22 (D) 23
10. अधिक, ऊपर तथा उस पार का अर्थ देने वाला उपसर्ग है -
(1) अति (B) अनु (C) उप (D) अपि
11. “अत्यन्त' शब्द में उपसर्ग लगा है?
(A) अधि (B) अति (C) अन् (D) अव
12. किस शब्द में 'अति' उपसर्ग लगा है?
(A) अत्युत्तम  (B) अंतर्यामी (C) अध्यापक (D) अभ्युदय
13. 'अत्युक्ति' में कौन-सा उपसर्ग लगा है?
 (A) अति (B) अ (C) अन्  (D) अत्यु
14. 'आचार' शब्द में अति उपसर्ग जोड़ने से नया शब्द बनेगा -
(A) अतिचार (B) अतिआचार (C) अत्याचार (D) आत्यचार
15. निम्न में से किस क्रम में 'अति' उपसर्ग नहीं है?
(A) अत्यल्प, अतिकाल, अत्युत्पादन, अतिसार (B) अतिरेक, अतिवृष्टि, अतिमान, अतिरंजना (C) अतिपात, अतिभोग, अतिशय, अतींद्रिय (D) अतीर, अतिन, अतीग, अतील, अतिथि
16. ऊपर, प्रधान, अधिक, श्रेष्ठ, मुख्य, अधिकार का अर्थ देने वाला उपसर्ग है –
(A) अति (B) अधि (C) अनु (D) अपि
17. अधीश शब्द में उपसर्ग है –
(A) अति (B) अधि (C) अधी (D) अभि
18. निम्न में से किसमें 'अधि' उपसर्ग नहीं है?
(A) अध्यक्ष (B) अधीक्षक (C) अधिगत (D) अधीर
19. पीछे, सादृश्य, संग-साथ, क्रम, समानता का अर्थ देने वाला उपसर्ग है
(A) अपि (B) अधि (C) अनु (D) उप
20. किस शब्द मेंअधि' उपसर्ग नहीं लगता है?
(A) अध्यादेश  (B) अधिपति (C) अधिग्रहण (D) अधोमुख