क्रिया


1.जिस शब्द से किसी कार्य का करना या होना पाया जाये, उसे कहते हैं
(A) कर्ता (B) क्रिया (C) धातु (D) संज्ञा
2.क्रिया के मूल रूप को कहते हैं –
(A) कर्ता (B) कर्म (C) धातु D) प्रत्यय
3. ‘क्रिया' शब्द किस धातु से बना है -
(A) कर (B) कृ (C) क्रि (D) करि
4. 'कृ' धातु का अर्थ होता है -
(A) करना (B) चलना (C) दौड़ना (D) हँसना
 5. क्रिया के सम्बन्ध में सही नहीं है -
(A) जिस पद से कुछ करने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं(B) क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं। (C) क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं काल के अनुसार परिवर्तित होती है। (D) क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं काल के अनुसार परिवर्तित नहीं होती है
6. रचना की दृष्टि से क्रिया के कितने भेद होते हैं -
(A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5
7.कर्म/रचना की दृष्टि से क्रिया के भेद हैं –
(A) प्रेरणार्थक, नामधातु (B) अकर्मक, सकर्मक (C) मुख्य, सहायक (D) नामधातु, संयुक्त
8. जो क्रिया कर्म के साथ आती है, उसे कहते हैं -
(A) अकर्मक (B) सकर्मक (C) संयुक्त (D) सहायक
9.सकर्मक क्रिया के विषय में सही है –
(A) इसमें क्रिया के साथ कर्म होता है। (B) इसमें क्रिया के व्यापार का कर्म पर पड़ता है। (C) वाक्य की क्रिया के साथ, क्या, किसको, किसे प्रश्न का उत्तर होता है। (D) उपर्युक्त सभी
10. निम्न में से किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है -
(A) सीता भोजन बना रही है। (B) टैगोर ने गीतांजलि लिखी (C) रमेश रोज पढ़ने जाता है। (D) बच्चा फल तोड़ रहा है।
11. सकर्मक क्रिया के कितने भेद होते है?
(A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5
 12.सकर्मक क्रिया के दो भेद होते हैं –
(A) पूर्ण, अपूर्ण (B) सहायक, संयुक्त  (C) नामधातु, सहायक (D) इनमें से कोई नहीं
13. पूर्ण सकर्मक क्रिया के दो भेद हैं –
(A) एककर्मक, द्विकर्मक (B) मुख्य, सहायक (C) नामधातु, संयुक्त (D) इनमें से कोई नहीं
14. जिस क्रिया का एक ही कर्म हो, उसे कहते हैं –
(A) अकर्मक (B) द्विकर्मक (C) एककर्मक (D) इनमें से कोई नहीं
15. 'यशी पुस्तक पढ़ती है' वाक्य में क्रिया है -
(A) एककर्मक अकर्मक क्रिया (B) एककर्मक सकर्मक क्रिया (C) द्विकर्मक अकर्मक क्रिया (D) द्विकर्मक सकर्मक क्रिया
16. द्विकर्मक क्रिया के सम्बन्ध में सही नहीं है -
(A) इसमें क्रिया के दो कर्म होते हैं। (B) इसमें प्रथम कर्म प्राणीवाचक तथा द्वितीय कर्म अप्राणीवाचक होता है। (C) मुख्य कर्म को प्रत्यक्ष कर्म तथा गौण कर्म को अप्रत्यक्ष कर्म कहते हैं। (D) यह अपूर्ण सकर्मक क्रिया होती है।
17. जिन क्रियाओं के साथ कर्म नहीं होता है, उन्हें कहते हैं –
(A) सकर्मक (B) अपूर्ण सकर्मक (C) द्विकर्मक (D) अकर्मक
18. द्विकर्मक क्रिया में ...................रिक्त स्थान भरिए
(A) प्रथम कर्म अप्राणी होता है और द्वितीय कर्म प्राणीवाचक होता है। (B) प्रथम कर्म प्राणीवाची होता है और द्वितीय कर्म अप्राणीवाची होता है। (C) प्रथम व द्वितीय कर्म अप्राणीवाची होते हैं। (D) प्रथम व द्वितीय कर्म प्राणीवाची होते हैं।
19. सकर्मक क्रिया वाला वाक्य छाँटिए -
(A) राजू सदा रोता रहता है (B) हरीश बस पर चढ़ गया (C) कैलाश छत से गिर पड़ा। (D) सतीश ने केले खरीदे
20. निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है -
(A) हेमांग खाना खाता है (B) यशी दौड़ती है। (C) मैंने हितेष को पुस्तक दी। (D) यह उदिता की कमीज है।