कारक


1. कारक कहलाते हैं -(A) जो शब्द का क्रिया से सम्बन्ध बताते हैं। (B) जो संज्ञा के स्थान पर काम आते हैं। (C) जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाते हैं। (D) जो क्रिया की विशेषता बताते हैं।
2. कारके कितने प्रकार के होते हैं –
(A) 6 (B) 5 (C) 4 (D) 8
3. कारक की स्पष्टता के लिए संज्ञा अथवा सर्वनाम के साथ जो चिह्न लगाये जाते हैं, उन्हें कहते हैं –
(A) विराम-चिह्न (B) विग्रह (C) विभक्ति (D) विच्छेद
4. क्रिया का सम्पादन करने वाला कारक होता है?
(A) कर्ता (B) कर्म (C) सम्प्रदान (D) अपादान
5. किस क्रम में कर्ता कारक नहीं है?(A) सचिन क्रिकेट खेल रहा है। (B) बिजली चमक रही है। (C) सुरेश ने सूरज को बुलाया। (D) संजय व्यायाम करता है। 6.किस क्रमांक में कर्ता कारक नहीं है?
(A) मनोहर हँसता है। (B) जयशंकर प्रसाद ने 'कामायनी' लिखी। (C) कमला खा रही है। (D) अध्यापक ने छात्रों को पढ़ाया।
7. 'उनको पढ़ना चाहिए' वाक्य में कारक है –
(A) कर्म (B) करण (C) कर्ता (D) सम्बन्ध
8.क्रिया का प्रभाव या फल जिस संज्ञा अथवा सर्वनाम पर पड़ता है, उसे कौन-सा कारक कहते हैं?
(A) कर्ता (B) अपादान (C) सम्प्रदान (D) कर्म
9. कर्ता कारक की विभक्ति है –
(A) ने (B) को (C) से (D) में(A) ने10. कर्म कारक की विभक्ति है -(A) ने (B) को (C) से (D) में11. 'माँ बच्चे को दूध पिला रही है' में कौन-सा कारक है -(A) करण कारक  (B) सम्प्रदान कारक (C) अपादान कारक (D) कर्म कारक
12. कारक के सम्बन्ध में सही नहीं है -(A) कारक की उत्पत्ति 'कृ' धातु से हुई है। (B) जिसका क्रिया के साथ सीधा सम्बन्ध हो, उसे कारक कहते(C) कारक के 8 भेद होते हैं। (D) कारक संज्ञा की विशेषता बतलाते हैं।
13. वाक्य में जिस साधन या माध्यम से क्रिया का सम्पादन होता है, उसे कहते हैं –
(A) करण कारक (B) कर्म कारक (C) कर्ता कारक (D) अपादान कारक
14. 'करण' का शाब्दिक अर्थ है -(A) सुबोध या सरल (B) सहायक या साधन (C) दुर्बोध या बाधक   (D) इनमें से कोई नहीं15. करण कारक का कारक चिह्न है –(A) से, द्वारा (B) से, अलग होने के अर्थ में (C) के लिए (D) ने
16. 'उसने चाकू से फल काटे' में कौन-सा कारक है?(A) सम्प्रदान कारक (B) सम्बन्ध कारक (C) अपादान कारक  (D) करण कारक
17. कौन-सा क्रम सही नहीं है?(A) पेड़ से पत्ता गिरा - करण कारक (B) ओ लड़के! धीरे चल - सम्बोधन कारक (C) छत के ऊपर चले जाओ - अधिकरण कारक (D) आसमान का रंग नीला है - सम्बन्ध कारक
18. किस क्रम में करण कारक नहीं है?(A) लड़का छत से गिर पड़ा। (B) पिताजी कार से कार्यालय जाते हैं। (C) बाजार में पैसे से ही सामान खरीदा जाता है। (D) प्राचार्य ने यह आदेश चपरासी के द्वारा भिजवाया है।
19. 'पाप' से नरक मिलता है' इस वाक्य में कौन सा कारक है?(A) कर्ता (B) करण (C) सप्रदान (D) कर्म20.'यशी ने हेमांग को गीत सुनाया।' इस वाक्य में कौन से कारक है(A) करण - अधिकरण (B) करण कर्म (C) कर्ता कर्म (D) कर्ता करण

x